Main accused in fake shooting conspiracy arrested | फर्जी गोलीकांड की साजिश का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: अमित कुमार भोजवाल ने पुराने मुकदमे की रंजिश में रची थी साजिश – Pilibhit News
पीलीभीत5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पीलीभीत के बीसलपुर में पुलिस ने फर्जी गोलीकांड की साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता अमित कुमार भोजवाल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 17 जून 2025 की है। करन वाल्मीकि नाम के युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने गौरव यादव उर्फ पिंटू, आकाश और एक अज्ञात व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरी घटना झूठी थी। मोहल्ला दुबे निवासी अमित कुमार भोजवाल ने पुराने मुकदमे की रंजिश में यह साजिश रची थी। पुलिस ने 23 जुलाई को अमित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
30 वर्षीय अमित भोजवाल पर पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, घर में घुसकर मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं।
बीसलपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।