Many devotees fainted during Jalabhishek | जलाभिषेक के दौरान कई श्रद्धालु हुए बेहोश: बुलंदशहर के अम्बकेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़, कई डिहाइड्रेशन का शिकार, अस्पताल में भर्ती – Bulandshahr News


प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर के अहार स्थित प्रसिद्ध अम्बकेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण उमस बढ़ गई। इससे कई श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़े।

पुलिस कर्मियों ने बेहोश श्रद्धालुओं को तत्काल मंदिर परिसर के बाहर बने अस्थाई अस्पताल में पहुंचाया। गंभीर स्थिति वाले कुछ श्रद्धालुओं को एम्बुलेंस से अस्पताल रेफर किया गया।

सरकारी चिकित्सक डॉ. संतोष गुप्ता के अनुसार, गर्मी और उमस के कारण श्रद्धालुओं में पानी की कमी हो गई। डिहाइड्रेशन की वजह से वे बेहोश हुए। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने सभी प्रभावित श्रद्धालुओं का उपचार किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *