Rejuvenation of Suheli river in Lakhimpur | लखीमपुर में सुहेली नदी का कायाकल्प: 50 हजार लोगों को फायदा, 1500 हेक्टेयर जमीन जलभराव से मुक्त – Lakhimpur-Kheri News
गोपाल गिरि | लखीमपुर-खीरी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लखीमपुर खीरी में सुहेली नदी के पुनर्जीवन से क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को निघासन तहसील के ग्राम लठौआ में नदी का निरीक्षण किया।
मंत्री ने कहा कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में यह परियोजना पूरी हुई है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए ‘खेत पर मेड, मेड पर पेड़’ का मंत्र दिया। जल, जंगल और जमीन के संतुलन को बनाए रखने की आवश्यकता बताई।

विधायक शशांक वर्मा ने बताया कि नदी किनारे कटान जैसी समस्याओं पर नियंत्रण के लिए कई परियोजनाएं चल रही हैं। इनका सकारात्मक प्रभाव अब दिखने लगा है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के अनुसार इस परियोजना से 50 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ मिल रहा है।

1500 हेक्टेयर भूमि जलभराव से मुक्त हुई है। पिछले एक साल में शासन से अच्छी धनराशि मिली है। ड्रेजिंग जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। नदी पुनर्जीवन से क्षेत्र में खेती-किसानी को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। स्थानीय प्रशासन इस परियोजना की निगरानी कर रहा है।
