BJP wins in all zones of Prayagraj Municipal Corporation | प्रयागराज नगर निगम के सभी जोन में भाजपा की जीत: आठों जोन कार्यालय में जोन अध्यक्ष के संपन्न हुआ चुनाव – Prayagraj (Allahabad) News
प्रयागराज नगर निगम में जोन के चुनाव के विजयी प्रत्याशियों के साथ महापौर गणेश केसरवानी।
प्रयागराज नगर निगम के सभी आठ जोन में शुक्रवार को जोन अध्यक्ष के पद पर चुनाव संपन्न हुआ। खासबात यह रही की चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा दिखा। सभी आठ जोन पर भाजपा के ही पार्षद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं किसी भी पार्टी का खाता तक नही
.
शहर के विकास को देना है गति जोन अध्यक्ष पर जीत हासिल करने के बाद महापौर से मिलने पहुंचे लोगों का महापौर ने भी स्वागत करते हुए उनको बधाई दी। कहा कि सभी विजयी प्रत्याशियों पर अब बड़ी जिम्मेदारी है। सभी को मिलकर शहर के विकास कार्यों को अधिक गति प्रदान करेंगे। निर्वाचित पार्षदों में जोन-1 रोमा भारतीय, जोन -2 नीरज टंडन, जोन- 3 विश्वास रावत, जोन- 4 कृष्ण कुमार पाठक, जोन- 5 राकेश जयसवाल, जोन- 6 शिव भारतीय, जोन- 7 सूबेदार भारतीय, जोन- 8 सुमित निषाद शामिल है। सभी निर्वाचित अध्यक्षों ने भी महापौर को भरोसा दिलाया कि वह जोन के विकास पर अधिक से अधिक ध्यान देंगे। जिससे स्थानीय लोगों की सुविधा का अधिक लाभ मिल सके। इस मौके पर बधाई देने वालों में राजेश केसरवानी, मुकेश लारा, कुसुम लता गुप्ता, सुनीता चोपड़ा, किरण जयसवाल, नीरज गुप्ता, सियाराम मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।