Jan Adhikar Party’s protest against school merger policy | जन अधिकार पार्टी का स्कूल मर्जर नीति के खिलाफ प्रदर्शन: कम छात्र संख्या वाले 27200 स्कूलों को बंद करने के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन – Mau News
सुशील सिंह | मऊ1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मऊ में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार की स्कूल मर्जर नीति का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार 50 से कम छात्र संख्या वाले लगभग 27200 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर रही है।

उन्होंने कहा कि कुछ स्कूलों को पहले ही बंद कर दिया गया है और धीरे-धीरे सभी को आसपास के विद्यालयों में मर्ज किया जा रहा है। इससे गांव के गरीब किसानों और मजदूरों के बच्चों को अब 2 से 5 किलोमीटर दूर जाकर शिक्षा लेनी पड़ रही है।
मौर्य ने इसे शिक्षा के अधिकार और अनिवार्य शिक्षा का खुला उल्लंघन बताया। उनका कहना था कि सरकार चाहे तो बंद किए जा रहे विद्यालयों में योग्य शिक्षक और आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर सकती है।

जन अधिकार पार्टी ने प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के क्लोजर और मर्जर वाली नीति पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ही बंद विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार लाने की भी मांग की गई।