‘Salute to Kalam’ program in Meerut | मेरठ में ‘कलाम को सलाम’ कार्यक्रम: खाली कुर्सियों के बीच शाहनवाज ने हाशिमपुरा दंगे के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार – Meerut News


शुभम | मेरठ1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर “कलाम को सलाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में शाम 6:00 बजे हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन, वैज्ञानिक योगदान और देश के प्रति उनकी समर्पण भावना को याद करना था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम उपस्थित थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने किया। इस अवसर पर शाहनवाज हुसैन ने मेरठ में हुए हाशिमपुरा दंगे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह पार्टी केवल मुसलमानों को बरगलाने का काम करती है।

चौधरी जाकिर हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत इस्लामिक देशों से बहुत अलग है। यह एक लोकतांत्रिक देश है जहां हर वर्ग के लोगों को जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुसलमानों के हित में बहुत कार्य किए हैं। जबकि विपक्ष हमेशा मुसलमानों को डरा-धमका कर वोट हासिल करता है।

हालांकि, कार्यक्रम में मुसलमान समुदाय की उपस्थिति नगण्य रही। भाजपा नेता अपने साथ मुसलमान समुदाय के लोगों को नहीं ला सके। इससे ऑडिटोरियम की अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं। कार्यक्रम में देरी होने के कारण कुछ मौजूद कार्यकर्ता भी चले गए।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने दोहराया कि भाजपा मुसलमानों के हित में लगातार काम कर रही है। आज अल्पसंख्यक समुदाय के युवा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने दोहराया कि भाजपा मुसलमानों के हित में लगातार काम कर रही है। आज अल्पसंख्यक समुदाय के युवा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने दोहराया कि भाजपा मुसलमानों के हित में लगातार काम कर रही है। आज अल्पसंख्यक समुदाय के युवा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *