11 accused arrested in Gonda in 24 hours | गोंडा में 24 घंटे में 11 आरोपी गिरफ्तार: 3 लाख कीमत का 6.56 किलो गांजा बरामद, मुख्य आरोपी की तलाश – Gonda News


गोंडा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा में अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान में महज 24 घंटे के भीतर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज किए हैं। इनके कब्जे से 3 लाख रुपए कीमत के कुल 6.563 किलोग्राम अवैध गांजा और 5160 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

नगर कोतवाली पुलिस ने बड़गांव, महाराजगंज और चुंगी नाका क्षेत्रों में दबिशें देकर तीन आरोपियों को पकड़ा। संदीप कुमार शर्मा से 1.120 किग्रा, सत्य नारायण से 1.025 किग्रा और गिरीश शुक्ला से 1.200 किग्रा गांजा बरामद हुआ। थाना धानेपुर पुलिस ने बग्गी रोड बाजार से शुभम सिंह को 1.400 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा।

पहले तीन तस्वीरें देखिए…

थाना मनकापुर पुलिस ने कस्बा मनकापुर और दतौली में इन्दर चौहान से 446 ग्राम, अजय कुमार शुक्ला और रवीन्द्र कुमार से कुल 264 ग्राम गांजा बरामद किया। थाना छपिया पुलिस ने मसकनवा कस्बे से भागीरथी को 225 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। थाना खोड़ारे पुलिस ने गौरा बाजार से गौतम नरेश को 430 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा।

थाना तरबगंज पुलिस ने कस्बा तरबगंज से अशोक कुमार वर्मा को 193 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। थाना परसपुर पुलिस ने कस्बा परसपुर में दिनेश तिवारी को 260 ग्राम गांजा और 5160 रुपये नकद के साथ पकड़ा।

सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। गांजे की आपूर्ति करने वाले मुख्य सरगना का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *