Controversy over indecent comment on SP MP Dimple Yadav | सपा सांसद डिम्पल यादव पर अशोभनीय टिप्पणी से विवाद: मौलाना के बयान पर सपा कार्यकर्ताओं का विरोध, लखीमपुर में महिला सभा ने दी तहरीर – Lakhimpur-Kheri News


गोपाल गिरि | लखीमपुर-खीरी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में एक निजी चैनल की लाइव डिबेट में मौलाना द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई अशोभनीय टिप्पणी राजनीतिक विवाद का रूप ले रही है। इस घटना से नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यकर्ता मौलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी में भी आक्रोशित सपा महिला कार्यकर्ताओं ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने मौलाना साजिद रशीदी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाने के लिए सदर कोतवाली में तहरीर दी है।

महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि मौलाना द्वारा की गई टिप्पणी अत्यंत आपत्तिजनक है और इस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस घटना को महिला सम्मान का मुद्दा बताते हुए न्याय की मांग की है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पार्टी कार्यकर्ता इस मुद्दे पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *