RLD office meeting in Saharanpur | सहारनपुर में रालोद कार्यालय बैठक: सपा छोड़कर हर्षित राणा समेत कई युवाओं ने थामा रालोद का दामन – Saharanpur News
तारिक सिद्दीक़ी| सहारनपुर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सहारनपुर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कोर्ट रोड स्थित महानगर कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाजवादी पार्टी छोड़कर कई युवाओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
हर्षित राणा, गौरव चौहान और उस्मान अहमद ने अपने साथियों सहित रालोद में शामिल होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर हर्षित राणा को छात्र सभा का महानगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवा ही पार्टी की रीढ़ हैं और संगठन की मजबूती का आधार हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शमीम अहमद और छात्र सभा के जिला अध्यक्ष सागर चौधरी ने भी युवाओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आग्रह किया। वयोवृद्ध घाशीराम ने सभी युवाओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी।
बैठक में ठाकुर मूलचंद सिंह, ठाकुर मदनपाल सिंह, ठाकुर मुकेश सिंह और लल्लन प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने की, जबकि संचालन अरविंद मलिक ने किया।
सभी नए सदस्यों ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया। पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया।