13 year old boy drowned in river | नदी में डूबा 13 वर्षीय किशोर: एटा में दोस्तों के साथ नहाने गया था, 3 घंटे की तलाश के बाद मिला शव – Etah News


नंद कुमार | एटा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एटा जिले के रिजोर गांव का 13 वर्षीय किशोर अपने दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित ईशन नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। लगभग तीन घंटे के प्रयास के बाद किशोर का शव बरामद किया गया।

परिजन मृतक किशोर के शव को एटा स्थित वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में ले गए। वहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है।

थाना प्रभारी जितेंद्र गौतम ने बताया कि नदी में बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। गोताखोरों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया और एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक किशोर का नाम हरेंद्र प्रदीप कुमार था और उसकी उम्र 11 वर्ष बताई जा रही है। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था और गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *