Hookah bar running 24 hours with the connivance of police Lucknow Antas Mall Oasis Cafe | लखनऊ में पुलिस की निगरानी में चल रहा ‘हुक्का बार’: CCTV से करते हैं वॉच, कस्टमर को नहीं देते बिल; किशोरों को बना रहे नशे का आदी – Lucknow News


लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित अंटास मॉल में हुक्का बार चल रहा है। कैफे के नाम पर 24 घंटे हुक्का बार का संचालन होता है। मॉल के आसपास सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद रहती है। बावजूद इसके धड़ल्ले से हुक्का बार चल रहा है।

.

गोमतीनगर विस्तार के अंटास मॉल के दूसरे फ्लोर पर ओसिस कैफे है। जहां पर बिना लाइसेंस ग्राहकों को हुक्का परोसा जाता है। किशोरों को नशे का आदी बनाया जाता है। यहां रोजाना अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। मॉल में चलने वाला नाइट क्लब बंद होने के बाद युवक-युवतियां यहीं पहुंचती हैं।

सबसे पहले अवैध हुक्का बार की 3 तस्वीरें देखिए…

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित अंटास मॉल में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचकर लोग हुक्का पीते हैं।

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित अंटास मॉल में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचकर लोग हुक्का पीते हैं।

अंटास मॉल में ओसिस कैफे में हुक्के को तैयार करता कर्मचारी।

अंटास मॉल में ओसिस कैफे में हुक्के को तैयार करता कर्मचारी।

ये कैफे का मेन्यू है, जिसमें सिर्फ वेज और नॉनवेज खाने का जिक्र है। कहीं भी हुक्का नहीं लिखा है। यहां ग्राहकों को हुक्का पिलाया जाता है, लेकिन उसका बिल नहीं दिया जाता है।

ये कैफे का मेन्यू है, जिसमें सिर्फ वेज और नॉनवेज खाने का जिक्र है। कहीं भी हुक्का नहीं लिखा है। यहां ग्राहकों को हुक्का पिलाया जाता है, लेकिन उसका बिल नहीं दिया जाता है।

मेन्यू में सिर्फ खाने का जिक्र, बिना बिल परोसते हैं हुक्का

ओसिस कैफे के मेन्यू में कहीं भी हुक्के का जिक्र नहीं है। इसमें वेज और नॉनवेज डिश लिखी है। कैफे संचालक अपने कस्टमर को पहचानता है। यहां आने वाले हुक्के के शौकीन बिना डर धुएं का छल्ला उड़ाते हैं। बिल में सिर्फ खाने का रुपए जोड़ा जाता है। हुक्के का पैसा बिना बिल के लिया जाता है।

CCTV से करते हैं निगरानी

कैफे के संचालकों को स्थानीय पुलिस से कोई डर नहीं है। वो कैफे की तरफ आने वाले नए चेहरे और सिविल ड्रेस वाले लोगों पर CCTV से नजर रखते हैं। संदेह होने पर हुक्का छिपा देते हैं। संदिग्धों लोगों के जाने के कुछ देर बाद फिर संचालन शुरू हो जाता है। इसकी निगरानी बिल्डिंग में ऊपर से नीचे तक घूमकर की जाती है।

काउंटर के ऊपर लगे CCTV में फ्लोर के हर कोने की तस्वीर कैद होती है। इसी से संचालक मुस्तैद रहते हैं।

काउंटर के ऊपर लगे CCTV में फ्लोर के हर कोने की तस्वीर कैद होती है। इसी से संचालक मुस्तैद रहते हैं।

कर्मचारी बोला- पुलिस की दिक्कत नहीं सब मैनेज है

अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के बारे में पूछने पर कर्मचारी ने बताया कि पुलिस से दिक्कत नहीं है। वो मैनेज है, अन्य एजेंसियों से सावधान रहना पड़ता है। फिलहाल आप पूरे लखनऊ में सबसे सेफ जगह बैठे हैं। यहां तक कोई नहीं आएगा। बहुत लंबे टाइम से चला रहे हैं।

मॉल के बाहर ही पुलिस बैठी मिली, थाने से 200 मीटर दूरी पर मॉल

अंटास मॉल जिसकी दूसरी मंजिल पर हुक्का बार चल रहा है। उसी मॉल के नीचे देर रात पुलिस भी बैठी नजर आई। इससे ये भी साफ हो गया कि कैफे संचालक को पुलिस से कोई डर नहीं है। आखिर मॉल बंद होने के बाद लोग अंदर जा रहे हैं, बाहर निकल रहे हैं, तो कैसे? वहां बैठी पुलिस किसी से कोई पूछताछ नहीं करती है।

जिस मॉल में हुक्का बार चलता है। वह पुलिस थाने से 200 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में पुलिस की गश्ती पर भी सवाल खड़े होते हैं।

——————-

यह खबर भी पढ़िए…

लखनऊ में कब्रिस्तान ले जाकर शराब की बोतल फोड़कर चेहरे और सिर पर मारा, 2 गिरफ्तार

लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। टेंपो चालकों ने सोमवार देर रात एक 12 साल के मासूम को सिर्फ इसलिए अगवा कर लिया, क्योंकि उन्हें शक था कि वह पुलिस का…पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *