Kavad pilgrims’ bike and school eco car collide | कावड़ यात्रियों की बाइक और स्कूली इको कार की टक्कर: चार कांवड़िए घायल, गुस्साए साथियों ने किया सड़क जाम – Firozabad News
[ad_1]
अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में बटेश्वर रोड पर नंगला रामचंद्र के पास कावड़ यात्रियों की बाइक और एक स्कूली इको कार की टक्कर हो गई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
हादसे के बाद इको चालक ने अपने साथियों को बुलाया। उन्होंने कावड़ यात्रियों से मारपीट की। इसके बाद कावड़ यात्रियों ने भी इको कार में तोड़फोड़ कर दी। इस झड़प में चार कावड़ यात्री घायल हो गए।
घायल कावड़ यात्रियों की पहचान योगेश, नीशु, विशाल और सत्यवीर के रूप में हुई है। सभी बटेश्वर के निवासी हैं। घायलों में योगेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद नाराज कावड़ यात्रियों ने शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग पर जाम लगा दिया। उन्होंने घायलों को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। थाना नसीरपुर पुलिस ने इको कार को अपने कब्जे में ले लिया है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
[ad_2]
Source link

