People danced on Kishore Kumar’s songs | किशोर कुमार के गानों पे झूमे लोग: गोरखपुर के सन रोज संस्थान ने धूमधाम से मनाया सुर सम्राट किशोर कुमार का 96वां जन्मदिन – Gorakhpur News
गोरखपुर में सुरों के जादूगर और बहुमुखी प्रतिभा के धनी महान गायक किशोर कुमार का 96वां जन्मदिन रविवार को शहर में बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया।
.
इस अवसर पर सन रोज संस्थान द्वारा वैष्णवी लाॅन में विशेष समारोह आयोजित किया गया । जिसमें शहर के कलाकारों, संगीत प्रेमियों और बच्चों ने भाग लिया।

गायक किशोर कुमार का 96वां जन्मदिन रविवार को शहर में बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व मुख्य वाणिज्य प्रबंधक राकेश त्रिपाठी ने कहा- “हुनर से कलाकार की पहचान युगों तक बनी रहती है। किशोर कुमार केवल गायक ही नहीं, बल्कि बेहतरीन अभिनेता भी थे । इसी कारण उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है।”
संस्था के चेयरमैन एवं वरिष्ठ कलाकार विवेक कुमार अस्थाना ने कहा-“बिना औपचारिक संगीत शिक्षा के भी किशोर कुमार ने ऐसे गीत गाए जो लाखों दिलों की धड़कन बन गए। उनके गीत आज भी हमें उनके होने का एहसास कराते हैं।”

संस्था के सदस्यों ने मिल के केक काटा और किशोर कुमार के गाने गाए
संरक्षक विजय खेमका ने कहा-“कला साधक और महान गायक किशोर कुमार आज भी संगीत प्रेमियों के कण-कण में बसते हैं।”
संस्थान के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा-“संगीत जीवन के सुकून का साधन है और किशोर कुमार के गीत मन और मस्तिष्क को आनंदित करते हैं।”

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का बैज लगाकर और पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों, संस्थान सदस्यों, कलाकारों और बच्चों ने मिलकर केक काटा और किशोर कुमार के प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत किए। स्वागत निहारिका अस्थाना ने किया । जबकि आभार सचिव महेंद्र कश्यप ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विवेक कुमार अस्थाना, विजय खेमका, राजेश कुमार श्रीवास्तव, निहारिका अस्थाना, उमेश चंद, कुलदीप शर्मा, दिव्य अस्थाना, डॉ. अमरचंद श्रीवास्तव, देव अस्थाना, बेचन प्रसाद गौड़, इरफानुल्ला मुगल, उपेंद्र नाथ तिवारी, अतुल त्रिपाठी, पार्थ प्रकाश, आदर्श पासवान, पियूष पासवान, प्रियांशु पासवान, किशन पासवान, आलोक मंडल, प्रतीक पासवान, पवन साहू, नाडू शाहिद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।