An old woman died due to wall collapse in Jaunpur | जौनपुर में दीवार गिरने से वृद्ध महिला की मौत: सकरा गांव में खाना बनाते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा – Dharmapur(Jaunpur) News
[ad_1]
सुरेंद्र सिंह | धर्मापुर (जौनपुर ), जौनपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

मिट्टी की दीवार।
मुफ्तीगंज गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सकरा दलित बस्ती में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। रात करीब 8 बजे खाना बनाते समय 65 वर्षीय महिला कलौता पर कच्ची मिट्टी की दीवार गिर गई। दीवाल के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय बारिश हो रही थी। अचानक कच्ची दीवाल भरभरा कर गिर गई और महिला उसके नीचे दब गईं। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मेहनत के बाद मिट्टी हटाकर महिला के शव को बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला सकरा गांव निवासी नगड़ू राम की पत्नी थीं। घटना की जानकारी मिलने पर हल्के का लेखपाल और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
[ad_2]
Source link

