Girl dies due to snake bite in Azamgarh | आजमगढ़ में सर्पदंश से बालिका की मौत: घर के बरामदे में खेलते समय सांप ने काटा – Atrauliya News


चन्द्रेश यादव| अतरौलिया, आजमगढ़2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतका अन्नया। - Dainik Bhaskar

मृतका अन्नया।

अतरौलिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक 7 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपने घर के बरामदे में खेल रही थी।

भवानीपुर गांव निवासी सत्यम गौड़ की पुत्री अन्नया गौड़ घर के बरामदे में खेल रही थी। बरामदे का फर्श मिट्टी का था जिसमें सांप का बिल था। जब अन्नया खेलते हुए बिल के पास पहुंची, तो सांप बिल से निकला और उसके पैर में काट लिया। फिर वह वापस बिल में छिप गया।

अन्नया रोते हुए अपनी मां के पास गई और उन्हें घटना के बारे में बताया। मां ने तुरंत पड़ोसियों की मदद से अन्नया को अतरौलिया स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच, ग्रामीणों ने बरामदे में सांप की तलाश की। उन्होंने सांप को एक बिल में पाया और सपेरे की मदद से उसे पकड़ लिया। सपेरे ने बताया कि यह एक जवान नागिन थी।

मृतक अन्नया अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता सत्यम गौड़ दिल्ली में श्रमिक का कार्य करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *