Sawan festival celebrated with great pomp | सावन उत्सव धूमधाम से मनाया: लखनऊ में अपराजिता नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट ने आयोजित किया कार्यक्रम, नृत्य और गायन से बंधा समां – Lucknow News


लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में अपराजिता जज्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट ने हर साल की तरह इस बार भी सावन उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम होटल रेडिकल, नाका हिंडोला, चारबाग में आयोजित किया गया। इस आयोजन में नारी सौंदर्य के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण रक्षा का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसमें डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव, डॉ. रीना सिंह और निवेदिता भी शामिल रहीं। डॉ. तूलिका रानी ने अपराजिता के लिए आशीर्वचन दिए। उन्होंने अपनी स्वरचित कविता सुनाकर माहौल भावुक बना दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख प्रस्तुतियां हुईं

कार्यक्रम में गायन, नृत्य और खेलों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। एकल नृत्य में मौसमी चटर्जी, मालविका शरद, पांच वर्षीय श्रीजोई सिन्हा और अर्चना सक्सेना ने प्रस्तुतियां दीं। डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, नीती शुक्ला और आभा सिंहा ने सावन गीतों पर नृत्य किया।

कजरी गीतों से सभी महिलाएं भाव विभोर हुईं

गायन में डॉ. स्मिता सिंह और शिल्पी श्रीवास्तव ने एकल प्रस्तुतियां दीं। समूह गायन में श्वेता श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, नीती शुक्ला, प्रीति सक्सेना और आभा सिंहा ने कजरी गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। मनोरंजक खेलों का संचालन डॉ. क्षितिज शुक्ला, श्वेता श्रीवास्तव और नीती शुक्ला ने किया।

नृत्य की मस्ती में झूमते हुए सावन को विदाई दी

खेल प्रतियोगिता और लकी ड्रॉ में कई प्रतिभागियों को पुरस्कार मिले। इनमें नीती शुक्ला, डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, तूलिका रानी और मधु सुभाष शामिल थीं। वेलनेस ट्रेनर मृदुला श्रीवास्तव ने गिफ्ट हैंपर और स्वास्थ्य संबंधी टिप्स देकर कार्यक्रम में सेहत का महत्व बताया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने नृत्य की मस्ती में झूमते हुए सावन को विदाई दी। साथ ही अपराजिता संस्था के जज़्बे को सलाम किया गया।

ये महिलाएं शामिल हुईं

कार्यक्रम में मधु सुभाष विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। सावन गीत कार्यशाला की प्रशिक्षक मनु राय भी मौजूद रहीं। अतिथियों का स्वागत संस्था की संरक्षक अंजलि सक्सेना, संस्थापिका डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, अध्यक्ष प्रो. सीमा सरकार और उपाध्यक्ष डॉ. क्षितिज शुक्ला ने किया।

देखिए तस्वीर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *