Congress-SP protest in Jhansi, workers sit on strike | झांसी में कांग्रेस-सपा का प्रदर्शन, धरने पर बैठे कार्यकर्ता: बोले-चुनाव आयोग से सूची मांगने जाना कब से गुनाह हो गया – Jhansi News
इलाइट चौराहा पर प्रदर्शन करते कांग्रेस और सपा नेता व कार्यकर्ता
झांसी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया। उन्होंने यहां धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाते हुए वहां से उठने के लिए कहा ल
.
कांग्रेस और सपा का धरना…


दरअसल, राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से चुनाव आयोग पर इंडिया गठबंधन आरोपों की झड़ी लगा रहा है। इसी के चलते जब दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी नेता/सांसद अखिलेश यादव समेत विपक्ष के सांसद चुनाव आयोग की तरफ कूच किए तो पुलिस ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया। जिसके बाद सांसदों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। यहां देश के अलग-अलग राज्यों में अपने नेताओं समर्थन में उनके कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा संभाल लिया। झांसी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। यहां इम्तियाज हुसैन, राहुल सक्सेना, राजेंद्र सिंह यादव, विश्वप्रताप सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने नेताओं पर की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही उन्हें जल्द से जल्द छोड़े जाने की मांग की।

पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन करते इंडिया गठबंध के कार्यकर्ता

बड़े नेता नजर नहीं आए
एक तरफ जहां दिल्ली में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और सभी सांसद मोर्चा खोले हुए थे तो दूसरी तरफ देश के अलग-अलग राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। झांसी में भी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन, यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला, कांग्रेस के पदाधिकारी नजर नहीं आए। वह झांसी में मौजूद रहे या नहीं ये कोई पदाधिकारी भी नहीं बता पा रहा था। हालांकि, जो समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे, उनका जोश बड़े नेताओं के न होने पर कम नहीं दिखा।