Kisan Morcha’s demonstration at the Collectorate | किसान मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन: कृषि नीतियों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, MSP गारंटी की मांग – Mau News


सुशील सिंह | मऊकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। - Dainik Bhaskar

किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं किसान मोर्चा के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

किसान नेताओं ने सरकार की कृषि नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2014 में किसानों के कर्जमाफी और फसलों के लिए एमएसपी गारंटी का वादा किया था। लेकिन अब तक यह वादे पूरे नहीं हुए हैं। नेताओं ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर 700 से अधिक किसानों की शहादत के बावजूद सरकार ने किसानों की मांगें नहीं मानी।

किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अमेरिका के दबाव में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए भारतीय कृषि क्षेत्र को खोल रही है। प्रदर्शन में भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार, राजकुमार भारती, राम नवल, वीरेंद्र कुमार और शिव मूरत गुप्ता समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *