A middle aged man returning with relief material dies in Farrukhabad | फर्रुखाबाद में राहत सामग्री लेकर लौट रहे अधेड़ की मौत: कुतलुपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से हुआ हादसा, गोताखोरों ने निकाला शव – Rajepur(Farrukhabad) News
शैलेंद्र कुमार | राजेपुर, फर्रुखाबादकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

मृतक- छत्रपाल(फाइल फोटो)
राजेपुर थाना क्षेत्र के कुतलुपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। गांव निवासी 55 वर्षीय छत्रपाल पुत्र कैलाश की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।
घटना के समय छत्रपाल कुबेरपुर से बाढ़ राहत सामग्री लेकर अपने घर लौट रहे थे। बाढ़ के पानी को पार करते समय वह डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से उनका शव बरामद किया गया।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों को शव को ट्रैक्टर से ले जाना पड़ा। कुतलूपुर से ईमानपुर सोमवंशी तक का एक किलोमीटर का सफर ट्रैक्टर से तय किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
दरोगा अमित कुमार ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेपुर के कार्यवाहक थाना अध्यक्ष कामता प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।