Ayodhya. In Ayodhya, a calf is giving milk without becoming a mother | अयोध्या में मां बने बगैर दूध दे रही बछिया: डेढ़ साल की है साहीवाल-फ्रीजियन प्रजाति की गोवंश,देखने पहुंच रहे लोग – Ayodhya News



अयोध्या में यह बछिया लोगों के कौतूहल का विषय बनी हुई है।

अयोध्या जनपद में एक बछिया आकर्षण का केंद्र बनी है। बिना गर्भवती हुए बिना बच्चा दिए हुए सुबह शाम दूध दे रही हैमिल्कीपुर क्षेत्र के भीमाताली गांव में गौपालक की साहीवाल-फ्रीजियन मिश्रित बछिया प्रतिदिन दे रही 2.50 लीटर दूध दे रही है।

.

गो पालक उत्तम तिवारी की मात्र डेढ़ साल की साहीवाल -फ्रीजियन मिश्रित बछिया ने बिना गर्भधारण किए ही दूध देना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के लिए यह घटना चर्चा का विषय बन गई है और लोग इसे देखने दूर-दूर से आ रहे हैं।

उत्तम तिवारी ने बताया कि उनकी बछिया का जन्म अप्रैल 2024 में हुआ था। 14 जुलाई 2025 को उन्होंने देखा कि बछिया का थन असामान्य रूप से बढ़ रहा है। यह देखकर उन्होंने 15 जुलाई को बायफ के पशु चिकित्सक डॉ. बीरेंद्र प्रताप को बुलाकर जांच कराई। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि बछिया गर्भवती नहीं है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रदेव माहिर ने बताया कि संभवतः हार्मोनल बदलाव के कारण दूध बनने की प्रक्रिया शुरू हुई है, इसलिए इसे दुहना चाहिए। इसके बाद उत्तम तिवारी ने बछिया का दूध दुहना शुरू किया। वर्तमान में यह बछिया एक पाली में लगभग 2.50 लीटर दूध दे रही है।

उत्तम तिवारी का कहना है, “यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। यह ईश्वर की विशेष कृपा है।” इस अनोखी घटना की खबर फैलते ही आस-पास के गांवों से लोग बछिया को देखने और उसकी कहानी सुनने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *