Peace march on August Revolution Day | अगस्त क्रांति दिवस पर शांति पदयात्रा: आजमगढ़ मोड़ से मिर्जाहादीपुरा तक निकली यात्रा, सांप्रदायिक सद्भाव का दिया संदेश – Mau News
सुशील सिंह | मऊकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

मऊ में ऑपरेशन एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया।
सभ्य भारत मिशन की ओर से अगस्त क्रांति और शहीदों की याद में आपरेशन एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा आजमगढ़ मोड़ से शुरू हुई। यात्री शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सदर चौक होते हुए मिर्जाहादीपुरा चौक तक पहुंचे।
संयोजक राजेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में लोगों ने तख्तियां लेकर शांति का संदेश दिया। तख्तियों पर लिखा था – ‘जीयो और जीने दो’, ‘शांति और सद्भाव बनाये रखिए’, ‘प्यार मोहब्बत भाईचारा, यही है पैगाम हमारा’।

मऊ में ऑपरेशन एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया।

मऊ में ऑपरेशन एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया।
चौक पर आयोजित सभा में सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति ने कहा कि देश में नफरत और सांप्रदायिक हिंसा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब आपसी विश्वास और भाईचारा कायम रहेगा।
कार्यक्रम में डॉ. गंगासागर सिंह, बसंत कुमार, वीरेन्द्र कुमार, अरविंद मूर्ति, गुड्डू राम, संतोष डाल्टन, बिष्णु भारद्वाज, जयप्रकाश धुमकेतु, अल्तमश अंसारी, आसिफ अंसारी, सरफराज अहमद समेत कई लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और नैतिकता को जीवित रखना जरूरी है। उन्होंने संविधान की रक्षा का भी आह्वान किया।