Body of an unknown woman found in Lakhimpur-Kheri | लखीमपुर-खीरी में मिला अज्ञात महिला का शव: पेट्रोलिंग के दौरान क्षत-विक्षत अवस्था दिखाई दिया, शिनाख्त की प्रयास जारी – Bijua(Lakhimpur Kheri) News
नागेन्द्र प्रताप शुक्ला | बिजुआ, लखीमपुर-खीरी6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मृतका का शव।
लखीमपुर-खीरी में भीरा थाना क्षेत्र के चक पसियापुर में वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम को वृहस्पतिवार को एक महिला का शव मिला। शव लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का है।
भीरा थाना प्रभारी गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि शव लगभग चार दिन पुराना है। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को लखीमपुर मोर्चरी में रखवाया है। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
भीरा वन क्षेत्राधिकारी विनय सिंह ने बताया कि कल पेट्रोलिंग टीम को दोपहर बाद शव दिखाई दिया। इसकी सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों और भीरा थानाध्यक्ष को दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां शव मिला, वह स्थान एक छोटा पेट्रोल पिकेट से करीब 50 मीटर दूर है। यह टैंक बरसात के समय पेट्रोलिंग टीम के आश्रय के लिए बनाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कोई स्थायी पिकेट नहीं है और यहां कोई कर्मचारी नहीं रुकता है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की स्थिति और घटनास्थल के आसपास के सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।