Independence Day Celebration at Collectorate | कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस समारोह: ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर, छात्राओं ने दी देशभक्ति की प्रस्तुतियां – Siddharthnagar News
रोहित सिंह | सिद्धार्थनगर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिद्धार्थनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन देशभक्ति की भावना से संपन्न हुआ। सुबह से ही कलेक्ट्रेट का मुख्य प्रवेश द्वार तिरंगे के रंगों से सजा था। देशभक्ति के गीतों से माहौल गुंजायमान था।
सुबह 8 बजे जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के दौरान सभी अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक एकसुर में शामिल हुए। तीन तस्वीरों में देखिए कार्यक्रम…



कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष सजावट की गई थी। तिरंगा, रंगोली और स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों से सभागार सुसज्जित था। कार्यक्रम महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्रों पर माल्यार्पण से शुरू हुआ। सभी ने वीर सैनिकों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने बुंदेली लोकगीत ‘चलो आज फिर से देश बचाएं’ प्रस्तुत किया। उनकी सधी हुई प्रस्तुति को दर्शकों ने तालियों से सराहा। विद्यालय के छात्रों ने ‘भारत का स्वतंत्रता संग्राम: अतीत से भविष्य की ओर’ विषय पर लघु नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में जलियांवाला बाग से लेकर 1947 की आजादी तक की घटनाओं को दर्शाया गया। छात्रों के अभिनय ने स्वतंत्रता संग्राम की याद ताजा कर दी।