Police arrested the kidnapper of a teenager in Varanasi | वाराणसी में किशोरी के अपहरणकर्ता को पुलिस ने दबोचा: शादी का झांसा देकर प्रेम में फंसाया, दूसरे राज्यों में किशोरी को रखा – Varanasi News
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट ले जाती पुलिस।
वाराणसी की मंडुवाडीह पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी के अपहरणकर्ता की गिरफ्तार कर ली। आरोपी ने किशोरी को पहले प्रेम के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा दिया। किशोरी को अपहरण के बाद गैर राज्यों में ले जाकर रखा। पुलिस और सर्विलांस टीम उसकी तलाश में जुटी
.
आरोपी के परिजनों से पूछताछ की और स्थानीय स्तर पर दबाव बनाया, इसकी जानकारी के बाद आरोपी अपहृता को लेकर बनारस आया, जिसे रेलवे स्टेशन पर ही पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि आरोपी के खिलाफ दर्ज केस में उसकी गिरफ्तारी की गई। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
किशोरी से किया शादी का वादा फिर ले गया साथ
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके के एक मुहल्ले की किशोरी कुछ महीने पहले जिउतपुरा निवासी कृष्ण कुमार पुत्र अशोक कुमार के संपर्क में आई। युवक ने बहाने से उससे दोस्ती कर ली और फिर मिलने जुलने लगा। इसके बाद उसका घर तक आना जाना हो गया, किशोरी भी उससे काफी करीब हो गई।
दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए और युवक ने उससे शादी का वादा किया। किशोरी ने अपनी कम उम्र का हवाला दिया तो उसने बालिग होने पर शादी की बात कही। हालांकि इसी दौरान युवक की नीयत में खोट आ गया और वह किशोरी को अपने साथ भगाकर ले गया। उसने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ बाहर चलने के लिए प्रेरित किया।
घर से किशोरी के अपहरण होने के बाद पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मंडुवाडीह पुलिस को सूचना दी। तहरीर देकर आरोपी युवक कृष्ण कुमार पुत्र अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए तलाश की तो फोन बंद जा रहा था। किसी दूसरे माध्यम से उसकी लोकेशन मुंबई बताई गई।
इसके बाद पुलिस ने परिजनों पर दबाव बनाया और हर हाल में युवक को बुलाने के लिए कहा। मुंबई में उसके एक दोस्त के जरिए आरोपी तक सूचना पहुंची तो वह किशोरी को लेकर बनारस आया। इसके बाद पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया। अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया।