5 big news of tomorrow, because there is no newspaper today | कल की 5 बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है: संतकबीर नगर में कुएं में गिरकर युवक की मौत, आवारा कुत्तों के हमले से हिरन की मौत – Sant Kabir Nagar News
कुएं से युवक का शव निकलवाया गया।
नमस्कार, आज संतकबीर नगर में नो पेपर डे हैं। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं-
.
कुएं में गिरा युवक, बारिश से फिसलन के कारण हुई मौत
संत कबीर नगर के खलीलाबाद में शुक्रवार शाम कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्यनारायण के रूप में हुई। वह स्वर्गीय शारदा प्रसाद का बड़ा बेटा था। सत्यनारायण मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे भाई दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पढ़ें पूरी खबर…
संतकबीरनगर में वाहन चोर गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और 19,100 रुपए बरामद किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर..
स्वतंत्रता दिवस पर उमड़ा देशभक्ति का जोश:स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया
79वें स्वतंत्रता दिवस पर जिले में देशभक्ति की भावना का उत्साह देखने को मिला। सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। खलीलाबाद नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष और ईओ की उपस्थिति में प्रभात फेरी निकाली गई। सूर्या एकेडमी, ब्लूमिंग बड्स, हीरा लाल इंटर कालेज के छात्रों के साथ एनसीसी कैडेट्स ने भी प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। पढ़ें पूरी खबर…
बखिरा झील के पास आवारा कुत्तों का हमला, हिरण की मौत
जिले के ढोढ़या स्थित बखिरा झील के किनारे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई। जंगल से भटककर आया एक हिरण आवारा कुत्तों का शिकार बन गया। झील के किनारे हिरण पर आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। एक व्यक्ति ने कुत्तों को हिरण पर हमला करते देख शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर उदय नारायण, मोती लाल निषाद, संतराम और दिल्लू मौके पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
पिता और पुत्र के निधन पर पूर्व विधायक पहुंचे, शोकग्रस्त परिवार से कि मुलाकात
बघौली ब्लॉक के एकमा गांव में प्रधान राम शिव चौधरी के परिवार में दोहरा शोक छा गया है। उनके पिता के निधन के कुछ समय बाद ही पुत्र की भी आकस्मिक मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही मेंहदावल विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल प्रधान के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। बघेल ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। पढ़ें पूरी खबर