Special event organized at Kanha Gaushala on Janmashtami in Maharajganj | महराजगंज में जन्माष्टमी पर कान्हा गौशाला में विशेष आयोजन: नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना, गौ माता को खिलाया गुड़ – Maharajganj News
अमृत जायसवाल | महराजगंज3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नगर पालिका अध्यक्ष ने गौ माता की पूजा-अर्चना।
महराजगंज में जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल और अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मश मंगल ने चिऊरहा स्थित कान्हा गौशाला में विशेष पूजा-अर्चना की।
अध्यक्ष ने गौ माता को गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि गौ सेवा से ही सच्चे अर्थों में कृष्ण भक्ति का सुख मिलता है।
गौशाला परिसर भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखा। नगर पालिका परिषद ने गौशाला में स्वच्छता और सजावट की विशेष व्यवस्था की।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सफाई लिपिक लाल बहादुर, कंप्यूटर ऑपरेटर इन्द्रेश कुमार, कार्यालय सहायक संदीप सहानी, ऋषभ दुबे, जगमोहन राय, सफाई नायक इंद्राशन, प्रदीप कुमार, संजय निषाद और उदयभान शर्मा उपस्थित रहे।