Adopt Swadeshi, drive away foreign | स्वदेशी अपनाएं, विदेशी भगाएं का संकल्प: लखनऊ में व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में संदीप बंसल ने दी स्वदेशी अपनाने की सीख – Lucknow News
लखनऊ3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की पारा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
बंसल ने कहा कि देश से प्यार का मतलब है स्वदेशी को अपनाना। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे भारत में बने उत्पादों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों के स्थान पर भारतीय उत्पादों का इस्तेमाल करें।
राजेंद्र शुक्ला को पारा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया
समारोह में कई पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। राजेंद्र शुक्ला को पारा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया। मनीष अवस्थी और अमित राजपूत को वरिष्ठ महामंत्री नियुक्त किया गया। पीयूष गुप्ता, शीलू त्रिवेदी महामंत्री और दिनेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यक्रम में लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल और युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।