Two bikes collide Kasganj | कासगंज में दो बाइक की टक्कर: एक की मौत, दो घायल अलीगढ़ रेफर; टप्पल और ढोलना के रहने वाले थे राइडर्स – Kasganj News
[ad_1]
अमित सौरभ | कासगंज2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कासगंज जिले के ढोलना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी सौदान सिंह और ढोलना थाना क्षेत्र के नौगमा गांव के पूरन सिंह व यतेंद्र सिंह घायल हुए। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
चिकित्सकों ने पूरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। सौदान सिंह और यतेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक पूरन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मोहम्मदपुर गांव के पास हुई।
सौदान सिंह कासगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर पूरन सिंह और उनका बेटा यतेंद्र सवार थे। पूरन सिंह की मौत की खबर से उनके घर में शोक का माहौल है।
[ad_2]
Source link

