House submerged in Sharda river in Lakhimpur Kheri, VIDEO | लखीमपुर खीरी में शारदा नदी में समाया मकान, VIDEO: अब तक बह चुके हैं 11 घर, लोगों में दहशत; प्रशासन ने दिया मदद का भरोसा – Nighasan News
शिवा गुप्ता | निघासन (लखीमपुर-खीरी), लखीमपुर-खीरी4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पलभर में शारदा नदी में समा गया मकान।
लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का कटान लगातार जारी है। निघासन तहसील क्षेत्र के ग्रंट नंबर 12 गांव में नदी की लहरों ने मंगलवार सुबह दो और मकान निगल लिए। सीमा देवी और कामता के मकान नदी में समा गए। इससे पहले गांव का प्राचीन शिव मंदिर भी नदी की भेंट चढ़ चुका है।
खेत-खलिहान पहले ही नदी में समा चुके हैं। अब आबादी क्षेत्र भी खतरे में है। लेखपाल श्याम नंदन मिश्रा के जानकारी देते हुए बताया की अब तक 11 घर पूरी तरह नदी में बह चुके हैं। राजस्व टीम स्थिति पर नजर रख रही है। सिंचाई विभाग कटान रोकने का प्रयास कर रहा है।
निघासन एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि प्रभावित परिवारों को दैवीय आपदा मद से सहायता दी जा रही है। पीड़ित परिवारों को आज राशन किट वितरित की जाएगी। प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
ग्रामीण दूसरी जगहों पर जाने को मजबूर हैं। लोग अपने कच्चे-पक्के घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तलाश कर रहे हैं। हर व्यक्ति इस डर में है कि अगला नंबर उनका न हो। ग्रामीणों का कहना है कि शारदा की लहरें पल भर में खेत और घर निगल रही हैं। गांव वालों की बेचैनी हर पल बढ़ती जा रही है।