In Rampur, son-in-law shot and killed his father-in-law | रामपुर में दामाद ने ससुर की गोली मारकर की हत्या: सास समेत तीन घायल, पंचायत के दौरान हुई मारपीट – Rampur News


शन्नू ख़ान | रामपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में पति-पत्नी के विवाद में सुलह कराने पहुंचे ससुराल वालों पर दामाद पक्ष ने हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान दामाद ने ससुर को गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। विवाद में सास समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला मिलक कोतवाली क्षेत्र के सिलई बड़ा गांव का हैय़

क्या है मामला…

मिलक कोतवाली क्षेत्र के सिलई बड़ा गांव निवासी नदीम पुत्र सितार अहमद की शादी करीब दो साल पहले मुरादाबाद के ग्राम सिरस खेड़ा, थाना मुंडा पांडे निवासी इस्लाम की बेटी अरमाना से हुई थी। दंपति की ढाई साल की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी हो चुकी थी।

बुधवार शाम करीब 7 बजे अरमाना के पिता इस्लाम, मां मुख्तरी, बहन शन्नो और बहनोई अफसर अली नदीम के घर पहुंचे। बेटी को साथ ले जाने की बात कही। इस पर कहासुनी शुरू हुई। जो गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई।

घायल जिला अस्पताल रेफर

इसी दौरान जमकर लाठी-डंडे और फावड़े चले। आरोप है कि नदीम पक्ष ने तमंचे से फायरिंग भी की। मारपीट में ससुर इस्लाम, सास मुख्तरी, बहन शन्नो और बहनोई अफसर अली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इस्लाम को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

गंभीर रूप से घायल अफसर अली ने आरोप लगाया कि हम लोग सिर्फ पंचायत करने गए थे। तभी नदीम, कदीम, सितार अहमद, उमर पुत्र अली अहमद और नूरजहां पत्नी अली अहमद ने मिलकर हमला बोल दिया। तमंचे से फायर और फावड़े से वार कर दिया।

मिलक कोतवाली प्रभारी धनंजय ने बताया कि दोनों पक्षों में दहेज विवाद को लेकर मुकदमा चल रहा है। बुधवार को हुए झगड़े में ससुर इस्लाम की मौत हुई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *