New initiative of cleanliness in Gorakhpur | गोरखपुर में स्वच्छता की नई पहल: 13 वार्डों को मिला आदर्श का दर्जा, महापौर ने बढ़ाया हौसला बोले डोर टू डोर कचरा संग्रहण होगा मजबूत – Gorakhpur News
गोरखपुर नगर निगम ने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 21 अगस्त को नगर निगम सभागार में आयोजित विशेष बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 13 आदर्श वार्डों के पार्षदों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर आयुक्
.

आदर्श वार्डों की सूची इस सम्मान समारोह में राप्तीनगर (पूनम सिंह), विकास नगर (अजय ओझा), गोपालपुर (गुंजा), गिरधरगंज (रणंजय सिंह), नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नगर (आरती सिंह), चन्द्रशेखर आजाद चौक (धर्मेन्द्र सिंह), सिविल लाइन-1 (अजय राय), शक्ति नगर (आशा), बसंतपुर (विजेन्द्र अग्रहरी), आत्माराम नगर (अभिषेक शर्मा), चरगांवा (सरोज पासवान), सालिकराम नगर (सरिता यादव) और विजय चौक (मनु जायसवाल) के पार्षदों को सम्मानित किया गया।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

-इन 13 वार्डों के बीच अलग से स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता होगी, जबकि बाकी 67 वार्डों की अलग प्रतियोगिता होगी।
-डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त गाड़ियां लगाई जाएंगी।
-घर-घर कचरा पृथक्करण (गीला, सूखा, ई-वेस्ट) को 100% लागू करने का लक्ष्य तय किया गया।
-मार्केट और दुकानों के पास डस्टबिन अनिवार्य होंगे और उनसे नियमित यूजर चार्ज वसूला जाएगा।
-गोरखपुर नगर निगम राष्ट्रीय स्तर की शीर्ष 100 वार्ड प्रतियोगिता में भाग लेगा।
-स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वार्डों के पार्षदों को अन्य श्रेष्ठ शहरों का भ्रमण कराया जाएगा। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह पहल गोरखपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। सभी पार्षदों और नगर निगम की टीम ने मिलकर यह संकल्प लिया कि शहर को आदर्श स्वच्छता मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।