In Meerut, two girl students returning from school were hit by a Scorpio | मेरठ में स्कूल से लौट रही दो छात्राओं को स्कार्पियो: बाइक 20 मीटर तक उछली, दोनों छात्राओं के पैर गंभीर रूप से घायल – Meerut News


रिजवान खान | मेरठ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खालसा स्कूल की दो छात्राओं को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्राओं के पैरों की हड्डियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

जाकिर कॉलोनी की रहने वाली 18 वर्षीय शालीन और उसकी सहेली जुनूबी, दोनों 12वीं कक्षा की छात्राएं हैं। शनिवार को स्कूल बस नहीं आने के कारण, उन्होंने अपने भाई समद को फोन किया। समद बाइक पर दोनों को लेकर घर लौट रहा था।

हापुड़ चुंगी के पास हापुड़ की तरफ से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक 20 मीटर तक उछलकर गिरी। स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने घायल छात्राओं को संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जुनूबी की स्थिति अधिक गंभीर होने के कारण उसे दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। पुलिस स्कार्पियो और उसके चालक की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *