123Woman dies due to snake bite in Chitrakoot | चित्रकूट में सांप के काटने से महिला की मौत: घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा, ओझा से झाड़-फूंक कराने में गंवाया समय – Chitrakoot News
जितेन्द्र कुमार | चित्रकूट1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के चिल्ला माफी गांव में एक दुखद घटना सामने आई। सोमवार सुबह 11 बजे 35 वर्षीय संपत देवी की सांप के काटने से मौत हो गई।
संपत देवी अपने घर में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उनके हाथ में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पहले स्थानीय ओझा के पास ले गए। वहां घंटों तक झाड़-फूंक का सिलसिला चला।

जब संपत देवी की स्थिति और ज्यादा खराब हुई, तब परिजन उन्हें सोनेपुर जिला अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
मंगलवार दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पति का नाम कामता प्रसाद है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।