Middle aged man committed suicide by hanging himself | अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, परिजन बोले- किसी से नहीं था कोई विवाद – Unnao News
उन्नाव2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अवधेश सिंह (फाइल फोटो)।
उन्नाव के थाना सोहरामऊ क्षेत्र के नादौहा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 3 बजे अवधेश सिंह का शव उनके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।
अवधेश सिंह शनिवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने गए थे। जब देर रात तक वह कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा। कमरे में उनका शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी भेज दिया। थानाध्यक्ष सोहरामऊ शरद कुमार के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।
परिजनों का कहना है कि अवधेश मानसिक रूप से स्वस्थ थे। उनके व्यवहार में कोई असामान्यता नहीं थी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। इसमें पारिवारिक तनाव, आर्थिक समस्या या अन्य सामाजिक कारण हो सकते हैं।
