Special program in Lucknow on Buddha Purnima | बुद्ध पूर्णिमा पर लखनऊ में विशेष कार्यक्रम: भिक्षुओं ने दी धम्म देशना, विपश्यना ध्यान सत्र में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु – Lucknow News
लखनऊ3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ के शाक्य मुनि बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, संस्कृति विभाग और बुद्धिस्ट सोसाइटी फॉर एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और बुद्ध वंदना से हुई। इसमें बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक, उपासिकाएं, भिक्षु और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
तरुणेश बौद्ध ने मोह का समाधान बताया
भिक्षु शील रतन ने बताया कि मन को नियंत्रित करके ही सच्चा सुख और शांति प्राप्त की जा सकती है। भंते देवानंद वर्धन ने बुद्ध के क्रोध और द्वेष से मुक्त होने के संदेश को याद किया। तरुणेश बौद्ध ने बुद्ध की शिक्षाओं को युद्ध और मोह का समाधान बताया।

‘युद्ध नहीं, बुद्ध चाहिए’ शीर्षक पर नृत्य-नाटिका का मंचन
संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश सिंह ने वर्तमान समय में बुद्ध के उपदेशों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में बौद्ध दर्शन की कार्यशालाएं चल रही हैं।
कार्यक्रम में ‘युद्ध नहीं, बुद्ध चाहिए’ शीर्षक से एक नृत्य-नाटिका का मंचन हुआ। चित्रण कला मंच समिति और विकल्प सामाजिक संस्था द्वारा प्रस्तुत इस नाटिका को दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम का समापन भिक्षु शील रतन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।