Discussion on formation of Mandal executive committee in BJP | भाजपा में मंडल कार्यकारिणी गठन को लेकर मंथन: मथुरा में हुई पदाधिकारियों की मीटिंग,पदों के बारे में दी गई मंडल अध्यक्षों को जानकारी – Mathura News
भारतीय जनता पार्टी में जिला,महानगर और मंडल अध्यक्ष के चयन के बाद अब मंडल कार्यकारिणी गठन को लेकर मंथन शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मथुरा जिले में मंडल कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है
भारतीय जनता पार्टी में जिला,महानगर और मंडल अध्यक्ष के चयन के बाद अब मंडल कार्यकारिणी गठन को लेकर मंथन शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मथुरा जिले में मंडल कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। इसी क्रम में ओम मैरिज होम में एक महत्
.
मंडल में होंगे 2 महामंत्री
बैठक में मंडल स्तर पर गठित की जा रही नई कार्यकारिणी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि आलोक गुप्ता ने जानकारी दी कि हर मंडल की कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 6 मंत्री, 2 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष और 1 मीडिया व सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार मंडल टीम में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व महिलाओं, पिछड़े वर्गों और अनुसूचित वर्गों को दिया जाएगा, जिससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिल सके।

बैठक में मंडल स्तर पर गठित की जा रही नई कार्यकारिणी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई
सक्रिय सदस्यों को दी जाए प्राथमिकता
मंडल प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया कि सक्रिय सदस्यता रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सक्रियता पर आधारित है, और यही मूलमंत्र नए गठन में भी अपनाया जाएगा। मंडल कार्यकारिणी का स्वरूप क्या हो इस पर चर्चा करने के बाद अब मंडल अध्यक्ष नवीन कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने की। जबकि मंडल प्रवासी श्याम चतुर्वेदी विशेष रूप से मौजूद रहे
यह रहे मौजूद
बैठक में ग्राम प्रधान रणवीर सिंह, तरुण सैनी, मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, कुलदीप शर्मा,वरिष्ठ नेता, मंडल मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा, हरिओम शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मोर मुकुट वर्मा, अनिल चौधरी, डॉ. जितेंद्र, मंजू देवी, कृष्ण मुरारी शर्मा, जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश, रमेश आचार्य एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।