Theft from three houses in one night in Fatehpur | फतेहपुर में एक रात में तीन घरों से चोरी: सुबह टूटे दरवाजे और सामान बिखरा मिला, एक घर में महिला के जागने पर भागे – Fatehpur News
राम चंद्र सैनी | फतेहपुर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चोरी की घटना की जानकारी देते परिजन।
ललौली थाना क्षेत्र के बरौहां गांव में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब लोगों ने दरवाजे टूटे और सामान बिखरा देखा।
पीड़ित अभिषेक सिंह गौर के घर से चोर अलमारी का ताला तोड़कर हार, जंजीर, मंगलसूत्र, 13 अंगूठियां और 5 लाख 30 हजार रुपये नकद ले गए। दूसरी पीड़िता रत्ना देवी के घर रात करीब ढाई बजे चार चोर घुसे। चोरों ने पहले नीचे के कमरे से उनके जेठ के परिवार के जेवरात चुराए। फिर ऊपर के कमरे से मंगलसूत्र और 1000 रुपये नकद चोरी किए।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
घटना का सुराग लगाने में जुटी पुलिस रत्ना देवी की नींद खुली तो उन्होंने चार चोरों को देखा। चोर उन्हें जागते देख भाग निकले। सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस घटना के सुराग जुटाने में जुटी है।