Azamgarh’s ADM Finance posted in Agra | आजमगढ़ के एडीएम फाइनेंस आजाद भगत को आगरा में तैनाती: संतोष कुमार बने नए एडीएम फाइनेंस, सहारनपुर की एडीएम प्रशासन अर्चना द्विवेदी बनी अपर आयुक्त – Azamgarh News
आजमगढ़ के एडीएम आजाद भगत सिंह का ट्रांसफर आगरा के एडीएम प्रशासन बनाए गए।
उत्तर प्रदेश शासन ने 51पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले की लिस्ट में आजमगढ़ के एडीएम वित्त और राजस्व आजाद भगत सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। आजाद भगत सिंह को आगरा में एडीएम प्रशासन की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके साथ लखनऊ में मंडी
.
वही सहारनपुर की एडीएम प्रशासन और लखनऊ की पूर्व अपर नगर आयुक्त रह चुकी अर्चना द्विवेदी को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। इससे पूर्व आजमगढ़ के डीएम रहे नवनीत सिंह चहल का भी ट्रांसफर हो गया था। नवनीत सिंह चहल को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया था। शासन द्वारा चल रही तबादला नीति के तहत जिले में और अधिकारियों का ट्रांसफर अभी होना है।
आजाद भगत सिंह ने पूरा किया साढ़े तीन वर्ष से अधिक का कार्यकाल
आजमगढ़ के एडीएम फाइनेंस आजाद भगत सिंह को सितंबर 2021 में आजमगढ़ जिले में तैनाती दी गई थी। 2021 से 2025 तक लगातार एडीएम आजाद भगत सिंह ने आजमगढ़ में काम किया। आजमगढ़ में लंबे कार्यकाल के लिए एडीएम आजाद भगत सिंह याद किए जाएंगे।