Thousands of people participated under the leadership of Union Minister Paswan | गोरखपुर में तिरंगा यात्रा: केंद्रीय मंत्री पासवान के नेतृत्व में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा – Gorakhpur News


गोरखपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में शनिवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गेट से शुरू हुई। यह पैडलेगंज चौराहा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई।

यात्रा में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा और महिलाएं शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। यात्रा छात्रसंघ चौराहा होते हुए प्रमुख मार्गों से गुजरी।

भाजपा 13 मई से 23 मई तक देशभर में तिरंगा यात्रा अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जनता तक पहुंचाना है। साथ ही देश की सैन्य क्षमता और नेतृत्व को रेखांकित करना है।

मंत्री कमलेश पासवान ने सुरक्षा बलों, वायुसेना और नौसेना के जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की क्षमता साबित की है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारत के आत्मविश्वास, नेतृत्व और सैन्य कौशल का प्रतीक बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *