A new way of stealing in a wedding ceremony | शादी समारोह में चोरी का नया तरीका: 10 साल का बच्चा महिला के पर्स से गहने लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद – Saharanpur News


सहारनपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सहारनपुर के नाज़ पैलेस में रविवार रात एक अनोखी चोरी सामने आई। एक शादी समारोह के दौरान 10-12 साल का बच्चा मेहमान बनकर आया और महिला के पर्स से गहने चुराकर फरार हो गया।

घटना तब सामने आई जब महिला ने अपने पर्स में रखे गहने गायब पाए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाज़ पैलेस के सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

फुटेज में एक बच्चा हरे रंग की टी-शर्ट में नजर आया। वह सावधानी से महिला के पास पहुंचा और पर्स से गहने निकालकर चुपचाप वहां से निकल गया।

पुलिस के अनुसार यह एक सुनियोजित वारदात लगती है। अपराधी अक्सर इस तरह की चोरी के लिए बच्चों का इस्तेमाल करते हैं। इससे किसी को शक नहीं होता। पुलिस आरोपी बच्चे की पहचान के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चा अकेला था या किसी गिरोह का हिस्सा था। जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *