Relationship broken for dowry | दहेज के लिए तोड़ा रिश्ता: गोद भराई में दिए 3.30 लाख, फिर मांगे 10 लाख; SP से शिकायत – Etah News
नंदकुमार| एटा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एटा में एक परिवार ने दहेज की मांग को लेकर रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्यामनारायण सिंह से शिकायत की है। फिरोजाबाद के नगला गोसा निवासी कुलदीप ने बताया कि उनकी बहन पूजा की शादी कोतवाली देहात के नगला पुड़िहार निवासी अजीत से तय हुई थी।
29 मई 2024 को होटल माया पैलेस में लड़के वाले लड़की देखने आए थे। लड़की पसंद आने पर गोद भराई की रस्म कर दी गई। इस दौरान लड़की पक्ष ने लड़के वालों को 3 लाख 30 हजार रुपए नकद दिए।

पीड़ित के परिजनों ने की एसपी से शिकायत।
11 जून को लड़के के पिता ने 10 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग रख दी। उन्होंने कहा कि यह राशि नहीं देने पर शादी नहीं होगी। इसके बाद लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। जब पीड़ित परिवार ने पहले दी गई राशि वापस मांगी, तो लड़के वाले धमकाने लगे और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़ित परिवार कानूनी कार्रवाई के लिए प्रयासरत है। एसपी श्यामनारायण सिंह ने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।