Jalshakti Minister inspected Gorah Minor | जलशक्ति मंत्री ने किया गोराह माइनर का निरीक्षण: वराह मंदिर में किए दर्शन, सोरों में पक्की माइनर बनाए जाने की घोषणा – Kasganj News


अमित सौरभ (सौरभ) | कासगंज1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कासगंज में शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सतत जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गोराह माइनर का हरि की पैड़ी से लेकर तीर्थनगरी सोरों तक स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल प्रबंधन और माइनर की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण से जुड़े दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के उपरांत मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तीर्थनगरी सोरों स्थित प्रसिद्ध वराह मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान वराह के दर्शन कर दुग्धाभिषेक किया।इसके साथ ही उन्होंने मंदिर की विजिटर बुक में तीर्थनगरी की धार्मिक महत्ता और अपनी आस्था के अनुभव को भी दर्ज किया।

3 तस्वीरें देखिए…

चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया सम्मान

जल शक्ति मंत्री का स्वागत सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल माहिर ने रेलवे रोड स्थित अपने आवास पर किया।इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। पालिका अध्यक्ष ने मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर और भगवान वराह की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।

सोरों कुंड तक पक्की माइनर निर्माण की घोषणा

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तीर्थनगरी की जनता को एक महत्वपूर्ण सौगात देते हुए गोराह माइनर को सोरों कुंड तक पक्का बनाए जाने की घोषणा की।इस निर्णय से जलापूर्ति और सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल माहिर ने इस घोषणा के लिए मंत्री का आभार जताया और इसे तीर्थनगरी के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *