2 accused of counterfeit note making gang arrested | नकली नोट बनाने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार: नोटों को बाजारों में करते थे खपत, 100 रुपए की 32 नोट बरामद – Gonda News


गोंडा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नकली नोट बनाने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

नकली नोट बनाने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार।

गोंडा पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस छापेमारी कर दो आरोपी अर्जुन गोस्वामी और विश्वनाथ सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 100 रुपए के 32 नकली नोट बरामद किए गए हैं। जिसे आरोपी बाजार में सप्लाई करते थे। घटना नवाबगंज कस्बे की है।

नोट बनाने की मशीन जब्त

इसके अलावा आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, दो प्रिंटर, इनवर्टर बैटरी और नकली नोट बनाने के सांचे की मशीन भी जब्त की गई है। नवाबगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नवाबगंज कस्बे की बढ़ाई पुरवा और रामघाट स्थित कमरों में छापेमारी की।

गोंडा पुलिस ने आरोपी अर्जुन गोस्वामी और विश्वनाथ सिंह को गिरफ्तार किया।

गोंडा पुलिस ने आरोपी अर्जुन गोस्वामी और विश्वनाथ सिंह को गिरफ्तार किया।

नोटों की बाजार में करते थे सप्लाई

अर्जुन गोस्वामी कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र का और विश्वनाथ सिंह नवाबगंज क्षेत्र का रहने वाला है। जांच में पता चला कि विश्वनाथ सिंह बढ़ाई पुरवा स्थित एक मकान में नकली नोट बनाता है। अर्जुन गोस्वामी इन नोटों को बाजार में सप्लाई करने का करता था। यह धंधा कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ था। लेकिन उससे पहले नवाबगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धंधा बंद करवा दिया है।

पुलिस आरोपियों के पास से बरामद किए नकली नोट बनाने के सांचे की मशीन।

पुलिस आरोपियों के पास से बरामद किए नकली नोट बनाने के सांचे की मशीन।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि बाजार में नकली नोटों की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस इस जानकारी पर भी कार्रवाई कर रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को लखनऊ न्यायालय भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *