CCTV of ASI being shot with an arrow in CBI office Lucknow | Lucknow Interesting news | Lucknow crime updates | Lucknow Police | लखनऊ CBI ऑफिस में ASI को बाण मारने का CCTV: जेल भेजा गया दिनेश मुर्मू, बोला- अन्याय के खिलाफ युद्ध लड़ा, यही मेरा तरीका – Lucknow News
लखनऊ CBI ऑफिस में तैनात ASI को बाण मारने की CCTV फुटेज सामने आई है। इसमें दिख रहा है कि हमलावर ने गेट पर ASI के सीने पर बाण मार दिया। इसके बाद वहां मौजूद बचने के लिए भागने लगे। उसने कुछ देर तक सबको दौड़ा-दौड़ाकर टारगेट किया।
.
हमलावर ने पुलिस हिरासत में बताया- मैंने अन्याय के खिलाफ युद्ध लड़ा है। यह मेरा तरीका है। CBI दफ्तर के बाहर ASI वीरेंद्र सिंह पर धनुष-बाण से हमला करने वाले आरोपी दिनेश मुर्मू को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
3 फुटेज में देखिए धनुष-बाण से हमला

ASI गेट पर खड़े थे। हमलावर ने उन पर बाण चला दिया। एक अन्य व्यक्ति उधर जा रहा था।

जैसे ही बाण ASI के सीने में धंसता है, वह झुककर कराहने लगते हैं। गेट की ओर जा रहा व्यक्ति यह देखते ही बचने के लिए तेजी से भाग जाता है।

हमलावर ने सबको एक-एक कर टारगेट करने लगा। उसने ASI को मारने के बाद अन्य लोगों पर दो बाण और चलाए, लेकिन निशाना नहीं। उसे पकड़ लिया गया।
हमलावर के हाथ में डंडा मारकर धनुष गिरा दिया
2 मिनट 7 सेकेंड की सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दिनेश मुर्मू ने गेट पर पहुंचे ASI वीरेंद्र कुमार को बाण मार दिया। इसके बाद अंदर दाखिल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने ASI को बाण लगने के बाद कराहते और इसे धनुष खींचे हुए अंदर आते देखा तो सब इधर-उधर भागने लगे।
उसने दो बाण और चलाए, लेकिन निशाना चूक गया। सुरक्षा में तैनात गार्ड ने होशियारी दिखाते हुए दिनेश के हाथ पर डंडा मार दिया। डंडा लगते ही धनुष जमीन पर गिया। यह देखते ही गार्ड ने उसी डंडे से हमलावर दिनेश को 3-4 बार मारा, जिससे दिनेश भी जमीन पर गिर गया।
ASI को पुलिस अस्पताल ले गई
हमलावर के जमीन पर गिरते ही जो लोग बचकर भाग रहे थे, सब वापस आ गए। उसे घेर लिया। उधर, बाण लगने से घायल ASI वीरेंद्र कुमार को कुछ लोग संभालते दिखे। उनको अस्पताल भेज दिया गया। अगले पल पुलिस आती है। हमलावर को अपनी गाड़ी में बैठाकर चली जाती है।

यह तस्वीर धनुष-बाण से हमला करने वाले दिनेश मुर्मू की है। यह बिहार के मुंगेर का रहने वाला है।
पहले बलि का बकरा बनाया, अब परेशान किया जा रहा
इससे पहले शनिवार को जेल जाने से पहले पुलिस पूछताछ में दिनेश ने कई सनसनीखेज बातें बताईं। उसने कहा कि उसे 1993 के रेलवे ट्रैप केस में बलि का बकरा बनाया गया। कहा- CBI ने मेरी नौकरी छीनी, समाज से इज्जत चली गई, मेरी जिंदगी तबाह कर दी। 30 साल से न्याय की लड़ाई लड़ रहा हूं। कोई सुनवाई नहीं हुई तो मैंने अपना तरीका चुना।
दिनेश मुर्मू, बिहार के मुंगेर जिले के खड़कपुर का रहने वाला है। 1993 में रेलवे में नौकरी करता था। CBI की ट्रैप कार्रवाई में उसका नाम आया और नौकरी चली गई। उसने कहा- मैं तब भी बेगुनाह था, आज भी हूं। तब मुझसे CBI ने कहा कि सरकारी गवाह बनो। मैंने बात मानी, फिर भी मेरी नौकरी चली गई। मैं हर दरवाजे पर गया, कोई नहीं सुना। अब भी परेशान किया जा रहा हूं।

ASI वीरेंद्र सिंह के सीने में बाण 5 सेमी गहरा घुसा था।
CBI ऑफिस से ASI ने मुझे भगाया था
पुलिस पूछताछ में दिनेश ने बताया कि वह कई बार ASI वीरेंद्र सिंह से मिल चुका है। उसने कहा- मैं कई बार CBI ऑफिस गया। वीरेंद्र सिंह से विनती की कि मेरी फाइल दोबारा देख लें, लेकिन उन्होंने मुझे भगा दिया। मैं टूट चुका था इसलिए सोचा कि अब अपने तरीके से जवाब दूं।
पुलिस पूछताछ में दिनेश ने बताया- मैं आदिवासी हूं। हमारे यहां युद्ध लड़ने का तरीका यही है। बंदूक-पिस्तौल नहीं है, केवल धनुष-बाण ही है। जो आज मैंने किया, मेरे न्याय का यही रास्ता है। यही हमारी परंपरा है।
ASI बोले- जांच चल रही है, बात नहीं कर सकता
सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायल ASI वीरेंद्र सिंह की हालत अब खतरे से बाहर है। शनिवार को भी वह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रहे। उन्होंने किसी से विशेष बातचीत नहीं की। सिर्फ इतना कहा- अब बेहतर महसूस कर रहा हूं, जांच चल रही है। बाकी जानकारी अधिकारी देंगे।

ASI वीरेंद्र सिंह का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।
2 महीने से लखनऊ में रहकर रेकी की
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दिनेश ने बताया कि वह करीब 2 महीने से लखनऊ में रहकर CBI ऑफिस की रेकी कर रहा था। उसने खुद ही धनुष तैयार किया और तीर में लोहे की नोक लगाई। हमला पूरी तरह से सोची-समझी निजी लड़ाई है। अगर अब भी उसकी बात नहीं सुनी गई, तो वह जेल में भी अनशन करेगा।
वहीं, CBI के अधिकारियों का कहना है कि हमला करने वाले का रेलवे ट्रैप केस से कोई पुराना लिंक जरूर है। हमला करना किसी भी रूप में न्याय का रास्ता नहीं हो सकता। पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति का भी मूल्यांकन करा रही है।

6 बाण और धनुष बरामद
घटना शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे हुई थी। दिनेश मुर्मू ने गेट पर खड़े ASI पर धनुष से बाण चला दिया था। बाण सीधे सीने में लगा और ASI गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को उसके पास से का धनुष, लोहे के 6 नुकीले बाण और एक बैग बरामद हुआ।
————————
ये खबर भी पढ़ें…
CBI ऑफिस जाने से रोका, इसलिए दरोगा को तीर मारा, लखनऊ में आरोपी बोला- 32 साल से खोज रहा था
मैं 32 साल से CBI के लोगों को खोज रहा। इनकी वजह से मेरी रेलवे की नौकरी गई। यह हमला उसी दर्द का जवाब है। मैं कहां-कहां नहीं भटका। किसी ने मुझे बताया था कि CBI वाले लखनऊ में मिलेंगे। रेलवे ट्रैप में मैंने इनकी मदद की थी, लेकिन इन्होंने मेरे परिवार को बर्बाद कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)