Temperature reached 32 degrees in Gonda since morning | गोंडा में सुबह से 32 डिग्री पहुंचा टेंपरेचर: खेत में काम करने वाले किसान परेशान, फसलें सूख रहीं, लू की चेतावनी – Gonda News
गोंडाकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

धूप में काम करने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गोंडा में 2 दिन से हो रही बारिश के कारण लोगों को राहत मिली थी। वहीं आज रविवार की सुबह से ही तेज धूप और गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। सुबह 10 बजे तक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। किसानों को इस समय सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें तेज धूप और लू के बीच खेतों में काम करना पड़ रहा है।
गोंडा के कई इलाकों में किसान गन्ने की फसल की गुड़ाई कर रहे हैं। तेज धूप के कारण फसलें सूखने लगी है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। उत्तर भारत में गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा। गोंडा और आसपास के जिलों में लू चलने की आशंका है।

धूप में काम करने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जरूरी काम से ही निकलें बाहर जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने लोगों को जरूरी काम के बिना घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। बाहर जाना जरूरी हो तो हल्के कपड़े पहनें। सिर ढककर रखें और पानी साथ लेकर चलें। किसानों और मजदूरों को दोपहर में काम न करने की सलाह दी गई है। इससे हीट स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।