3 arrested for assaulting youths | युवकों से मारपीट करने वाले 3 गिरफ्तार: अलीगढ़ में गोमांस के संदेह में भीड़ ने 4 युवकों को किया था लहुलुहान, अन्य आरोपियों की तलाश जारी – Aligarh News



मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में पनेठी रोड पर गो-कशी के संदेह में चार युवकों के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने भीड़ के साथ चारों युवकों की बुरी तरह से पिटाई की थी और उन्हें लहुलुहान कर दिया था। आरोपी

.

घटना के समय पुलिस ने चारों घायलों को भीड़ से सुरक्षित किया था और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार रात को पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के सामने भी पीट रहे थे आरोपी

हरदुआगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह टाटा मैक्स गाड़ी से 4 युवक अरबाज, अकील, कदीम और दिलावर गोश्त लेकर अतरौली बाजार की ओर जा रहे थे। रास्ते में हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने गो-मांस का संदेह होने पर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि लोगों ने चारों के साथ बिना बातचीत किए मारपीट शुरू कर दी।

गुस्साई भीड़ ने मैक्स गाड़ी पलट दी थी और उसमें आग लगा दी थी। इसके साथ ही गोश्त लेकर जा रहे चारों युवकों के कपड़े फाड़कर उनकी बेरहमी से पिटाई की थी। चारों को लहुलूहान कर दिया था। पुलिस के सामने भी आरोपी उन्हें पीटते रहे थे और अधमरा कर दिया था। पहुंची पुलिस ने उन्हें बचाया था और अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनका इलाज जारी है।

हरदुआगंज से आरोपियों को किया गिरफ्तार

पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह भोलू, राम कुमार आर्या, चेतन लोधी, शिवम हिंदू, रविंद्र उर्फ बंटी, लवकुश, अनुज, भूरा, विजय, ग्रिरीश कुमार, अंकित महमूदपुर, राना अहलादपुर, विजय कुमार गुप्ता और 20-25 अज्ञात को नामजद किया है।

वहीं पुलिस ने विजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व. ओमप्रकाश गुप्ता निवासी गांव कलाई, विजय बजरंगी पुत्र अमर सिंह निवासी गांव कलाई और लवकुश पुत्र मुकेश शर्मा निवासी गांव निधौला को बरौठा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। यह सभी हरदुआगंज थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अन्य नामजदों की तलाश जारी है। इसके साथ ही मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। जल्दी ही अन्य आरोपी भी पुलिस की हिरासत में होंगे और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *