Trouble in getting Gond tribe certificate made in Ballia | बलिया में गोंड जनजाति का प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी: 127 दिन से चल रहा धरना अब सत्याग्रह में बदला, आगसा के नेताओं ने शुरू किया अनशन – Ballia News
पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बलिया में गोंड जनजाति का प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी।
बलिया में गोंड अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। 2 जून 2025 को आंदोलन के 127वें दिन ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के नेताओं ने क्रमिक सत्याग्रह अनशन शुरू कर दिया।
आगसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह और युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुरेश शाह के नेतृत्व में यह अनशन चल रहा है। गोंड समुदाय का आरोप है कि उनके ऑनलाइन आवेदन बार-बार निरस्त किए जा रहे हैं।
सिकंदरपुर तहसील की एक घटना ने विवाद को और बढ़ा दिया। रीना देवी गोंड महीनों से जाति प्रमाण पत्र के लिए प्रयास कर रही थीं। तहसीलदार ने न केवल उनका प्रमाण पत्र बनाने से इनकार किया, बल्कि उनके खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी।

कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता अखिलेश यादव ने आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बलिया में पहले से गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र मिलता रहा है। मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में बुचिया गोंड का निर्वाचित होना इसका ताजा उदाहरण है।
सत्याग्रह में अरविन्द गोंडवाना, संजय गोंड, दीपू गोंड, विजय गोंड, मंटू गोंड, एड मुलायम गोंड समेत कई समाज के लोग मौजूद रहे। आंदोलनकारियों की मांग है कि राष्ट्रपतीय राजपत्र के शासनादेश के अनुसार उन्हें सुगमता से जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएं।