The color of devotion in the Summer Carnival in Lucknow | लखनऊ में समर कार्निवल में भक्ति का रंग: यूपी दर्शन पार्क में सुजीत अलबेला की प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल – Lucknow News


लखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में समर कार्निवल 2025 में आज भक्ति का माहौल छाया रहा। सुजीत अलबेला एंड कंपनी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।

इसके बाद कृष्ण महारास और ब्रज की होली की प्रस्तुति दी गई। हनुमान जी की भक्ति की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुजीत, शिवा ओमकार, आर्यन, आशु, अंकित और मानसी की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तालियों से सराहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

यूपी के ऐतिहासिक स्थलों के मॉडल आकर्षण का केंद्र

कार्निवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा मनोरंजन की पूरी व्यवस्था है। यहां झूले और खाने-पीने के स्टॉल्स लगे हैं। साड़ी, सूट और बच्चों के कपड़ों की दुकानें भी हैं। गोमती नदी में बोटिंग की सुविधा है। यूपी के ऐतिहासिक स्थलों के मॉडल आकर्षण का केंद्र बने।

जेटेक कंपनी की प्रमुख श्वेता शर्मा और उनकी टीम ने आयोजन की व्यवस्था संभाली है। प्रबंधन और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रगति इवेंट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन.बी सिंह पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।

हर सांस्कृतिक संध्या में दीप प्रज्वलन के बाद लोगों को निशुल्क पौधे वितरित किए जाते हैं। कार्यक्रम के अंत में विनोद कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *