Four cattle smugglers arrested in Sonbhadra | सोनभद्र में गोवंश तस्करी करने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार: 21 बैल बरामद, जंगल के रास्ते बंगाल भेजने की थी तैयारी – Sonbhadra News


मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सोनभद्र में गोवंश तस्करी करने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

सोनभद्र में गोवंश तस्करी करने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार।

सोनभद्र में गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 बैल बरामद किए हैं। जिन्हें झारखंड तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 6 जून की रात करीब 12:30 बजे की है।

झारखंड भेजे जाने की थी तैयारी

मुखबिर की सूचना पर कोन पुलिस ने ग्राम पिंडारी के पास जंगल के रास्ते से गुजर रहे तस्करों को रोका। तलाशी के दौरान 21 गोवंश बरामद किए गए, जिन्हें तस्करी कर झारखंड ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है…

  • छोटू चौधरी, निवासी हासनदाग, थाना मेराल, गढ़वा, झारखंड।
  • विमल चौधरी उर्फ जोखू, निवासी देवगाना टोला हडकुड़ी, थाना मेराल, गढ़वा, झारखंड।
  • धर्मेंद्र उर्फ भोला, निवासी कन्होरा, थाना चोपन, सोनभद्र।
  • अवधेश चौधरी, निवासी कन्होरा, थाना चोपन, सोनभद्र।

पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा संख्या 130/2025, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा, बंगाल तक जाती है सप्लाई

पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे हाफिज, अंसार व फिरोज, निवासी कुड़वा, थाना कोन के कहने पर यह काम कर रहे थे। ये लोग देवसर (सिंगरौली, मध्य प्रदेश) से सस्ते दामों पर पशु खरीदते हैं और फिर उन्हें सोनभद्र के ओबरा, हाथीनाला, रेड नदी के घाट और मानवाधिकार गाय घाट होते हुए पिंडारी के रास्ते झारखंड पहुंचाते हैं। झारखंड में इन्हें ट्रक में लादकर बंगाल में कटान के लिए भेजा जाता है। इस काम में उन्हें अच्छा पैसा मिलता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *