Accused of raping a minor arrested | नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: कौशाम्बी में 16 साल की लड़की से ट्रक में किया था रेप, पुलिस ने जेल भेजा – Kaushambi News
पंकज केसरवानी | कौशांबी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आरोपी हुआ गिरफ्तार।
कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 16 वर्षीय किशोरी ने अपने माता-पिता के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 9 जून को गांव का एक ट्रक चालक उसे जबरन ट्रक में ले गया। आरोपी ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी को जेल भेज दिया गया
किशोरी ने घर जाकर अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साहिल पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साहिल, राजेंद्र उर्फ राजू पटेल का पुत्र है। उजिहिनी आइमा का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। गुरुवार की रात पुलिस ने आरोपी को कोइलहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।